
गरियाबंद|वन परिक्षेत्र इंदागांव (धुरवागुड़ी) बफर अंतर्गत अग्नि सुरक्षा संबंधी जन-जागरूकता अभियान आयोजित किया गया।
यह कार्यक्रम ग्राम *पीपलखुटा, कांडसर एवं बनवापारा* में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अभियान के दौरान लोकगीतों एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले नुकसान के बारे में अवगत कराते हुए वनों की सुरक्षा हेतु सजग एवं जिम्मेदार बनने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम में वन प्रबंधन समिति के सभी सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे एवं जन-जागरूकता अभियान में सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में अवैध वृक्ष कटाई, अवैध शिकार तथा अवैध उत्खनन जैसी गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई तथा इनके पर्यावरण एवं वन्यजीवों पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को समझाया गया। इसके अतिरिक्त, मानव-हाथी संघर्ष एवं अन्य वन्यप्राणी-मानव द्वंद्व की घटनाओं की रोकथाम हेतु आवश्यक सावधानियां, सुरक्षा उपाय एवं विभागीय दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।












Leave a Reply